झांकर मेले में हिमालय क्रांति पार्टी की सक्रियता, सल्डा गांव पहुंचे रमेश बेलवाल

Spread the love


पौड़ी गढ़वाल। विकास खंड कोट के सबसे बड़े गांव सल्डा में आयोजित पारंपरिक झांकर मेले में इस बार राजनीतिक सरगर्मियां भी देखने को मिलीं। हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) के कोट ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह बेलवाल अपने साथियों के साथ मेले में पहुंचे और ग्रामीणों के बीच पार्टी की नीतियों व विजन को विस्तार से साझा किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड) रही थी।


मेले में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर रमेश बेलवाल ने मेलार्थियों को पार्टी का दृष्टि पत्र वितरित करते हुए कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड के मूल मुद्दों—पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य—को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे पारंपरिक दलों के बजाय एक मजबूत क्षेत्रीय विकल्प को समर्थन दें।
ग्रामीणों ने भी पार्टी की नीतियों में रुचि दिखाते हुए कई स्थानीय समस्याओं को नेताओं के सामने रखा। इस दौरान गांव के विकास, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस मौके पर रमेश बेलवाल के साथ दीपक बेलवाल, संजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम को लेकर पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से पार्टी सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रही है और एक सशक्त जनआंदोलन खड़ा करने की दिशा में कार्य कर रही है।


Spread the love