
पंतनगर, 5 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंतनगर क्षेत्र में आयोजित विविध कार्यक्रमों में भाग लेकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा पंतनगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, जवाहरनगर में पौधारोपण किया, वहीं नगर पालिका परिषद नगला के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर उपस्थितों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ भी दिलाई।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने हेतु हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा राज्यभर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि उत्तराखंड की हरियाली व प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने को चुनौतीपूर्ण बताते हुए, अर्बन फॉरेस्ट (शहरी वन) की आवश्यकता पर बल दिया और इसे जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, महामंत्री टीकम सिंह कोरंगा, सभासद गोपाल जोशी, सुनील रुहेला, धनुज यादव, पालिका कर्मचारी शेखर पांडे, शक्ति केंद्र संयोजक गंगा पपोला, ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजेश शुक्ला ने अंत में सभी से प्लास्टिक त्यागने, कपड़े के थैले अपनाने और प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।
