रुद्रपुर, 05 जून 2025।रुद्रपुर के पहाड़गंज क्षेत्र में लैंड जिहाद के तहत कथित रूप से किए जा रहे अवैध मस्जिद निर्माण कार्य को लेकर विधायक शिव अरोड़ा ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अवैध ढांचे का शीघ्र अति शीघ्र ध्वस्तीकरण किया जाए। यह विषय केवल अवैध निर्माण का ही नहीं, बल्कि स्थानीय जनभावनाओं और कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बन चुका है।
संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
