रुद्रपुर 14 मार्च गुरुवार पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के अंतर्गत उद्यमिता विकास योजना के तहत जनपद में 138 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है, जिसमें से 100 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनेगी। योजना के अंतर्गत एनआरएलएम व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला को गाय, भैंस, बकरी , सूकर पालन एवं ब्रायलर ,लेयर कुटकुट पालन हेतु बैंकों के माध्यम से 90% ब्याज छूट पर ऋण दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में 138 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है ।जिसमें से 100 से अधिक एनआरएलएम व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को पशुपालन व कुटकुट पालन हेतु 90% ऋण पर लाभान्वित किया जाएगा ।इससे पशुपालन से जुड़ी महिलाएं दुग्ध उत्पादन, अंडा उत्पादन एवं मांस उत्पादन कर आर्थिक रूप से स्वालंबी बनेगी । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भविष्य में लाभार्थियों को हाउस आफ हिमालय से जोड़कर उनके उत्पादो के विपणन मैं भी सहायता की जायेगी।
ख़बर शेयर करें – इस बैठक में सदन के संचालन और आगामी बजट सत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक […]
ख़बर शेयर करें – ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों ने लिया भाग, 90 खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर बनाई जगह रुद्रपुर, 18 सितम्बर 2025 रुद्रपुर स्टेडियम में गुरुवार […]
ख़बर शेयर करें – उठेगा हिंदुओं पर हमलों का मुद्दा मिसरी अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ व्यापक वार्ता कर सकते हैं। उनका बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद […]