किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल उधमसिंहनगर से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के किच्छा विधानसभा के चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजन हवन के बाद टैक्सी स्टैंड किच्छा पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला, लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल, लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, विधानसभा प्रभारी दर्जा मंत्री दिनेश आर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया।आदित्य कोठारी ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र से अजय भट्ट की ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है इस जीत से मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु की तरफ आगे बढ़ेगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार 400 पार के नरेंद्र मोदी के नारे को सार्थक करते हुए नैनीताल उधमसिंहनगर सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे। कार्यकर्ताओं ने किच्छा पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डी एन मिश्रा, जिला महामंत्री अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, अक्षय अरोड़ा, अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, हरीश खंडवानी, मूलचंद राठौर, दिव्यांश लूथरा, राजीव सक्सैना, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूरन भट, राजेश कोहली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, कमलेश राठौर, गिरीश चतुर्वेदी, नितिन चरण वाल्मीकि, शिवम ओझा, मयंक तिवारी, करणवीर सिंह, करनजोत सिंह, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, रीता पांडे, आरती दुबे, पिंकी डिमरी, दीपा राय, दया दसीला, बलकेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ख़बर शेयर करें – रक्षा मंत्रालय ने इस वित्तीय वर्ष में 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया […]
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा प्रदेश में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर लगाई गई रोक न केवल एक कानूनी हस्तक्षेप है, बल्कि यह राज्य […]
ख़बर शेयर करें – राजनीति में एक पुरानी कहावत है—“हांडी का एक चावल देखकर पूरी हांडी का अंदाजा लगाया जा सकता है।” उत्तराखंड की राजनीति में उधम सिंह नगर के […]