किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल उधमसिंहनगर से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के किच्छा विधानसभा के चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजन हवन के बाद टैक्सी स्टैंड किच्छा पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला, लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल, लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, विधानसभा प्रभारी दर्जा मंत्री दिनेश आर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया।आदित्य कोठारी ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र से अजय भट्ट की ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है इस जीत से मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु की तरफ आगे बढ़ेगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार 400 पार के नरेंद्र मोदी के नारे को सार्थक करते हुए नैनीताल उधमसिंहनगर सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे। कार्यकर्ताओं ने किच्छा पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डी एन मिश्रा, जिला महामंत्री अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, अक्षय अरोड़ा, अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, हरीश खंडवानी, मूलचंद राठौर, दिव्यांश लूथरा, राजीव सक्सैना, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूरन भट, राजेश कोहली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, कमलेश राठौर, गिरीश चतुर्वेदी, नितिन चरण वाल्मीकि, शिवम ओझा, मयंक तिवारी, करणवीर सिंह, करनजोत सिंह, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, रीता पांडे, आरती दुबे, पिंकी डिमरी, दीपा राय, दया दसीला, बलकेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Spread the loveयह विमान अमेरिका और नाटो का सबसे भरोसेमंद और टेस्ट किया हुआ फाइटर जेट माना जाता है. इस घटना ने न सिर्फ यूक्रेनी वायुसेना की ताकत पर सवाल […]
Spread the loveइस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा उत्तराखंड के हितों के लिए चिंतनशील रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा […]
Spread the love किच्छा:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला , प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति […]