रूद्रपुर 17 अप्रैल, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 अप्रैल मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।उन्होंने युवा मतदाताओं, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं के साथ ही सभी मतदाताओं से निर्वाचन महापर्व में मतदान कर प्रतिभाग करने की अपील की । उन्होंने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा व मजबूत लोकतंत्र है, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है ,मतदान हमारी ताकत है इसलिए अपने मत की ताकत को समझते हुए निर्भय होकर अवश्य मतदान करें साथ ही अपने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मताधिकार हमारा अधिकार है इसलिए अपने कर्तव्य को समझते हुए बिना किसी प्रकार के प्रलोभन के निर्भिक होकर मत का अवश्य प्रयोग करें ,ताकि समाज को एक अच्छा जनप्रतिनिधि मिले व क्षेत्र ,देश का विकास हो सके, इसलिए 19 अप्रैल को बूथ में जाकर मतदान अवश्य करें।
Spread the loveनई नवेली दुल्हन ने भी किया मतदान। पैरालंपिक खिलाड़ी भुवन चंद्र गुणवंत ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग मतदान केंद्रों में नही हो रही भीड़ मतदाताओं में नही […]
Spread the loveउत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959) संशोधन विधेयक के परीक्षण के लिए गठित प्रवर समिति की सोमवार को विधानसभा स्थित सभा कक्ष में बैठक हुई। इसमें निकायों में […]
Spread the love रूद्रपुर…तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 19 जून से 21 जून तक होटल आर्क में किया जा रहा है। आज शुक्रवार को आखिरी दिन , केजीसीसीआई […]