रूद्रपुर। आज दोपहर श्रमिकों को लेकर सिडकुल जा रहा टैम्पो मार्ग में अनियत्रित होकर पलट गया जिससे टैम्पो चालक सहित आठ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। घायलों में एक की हालत चिंताजनक देखते हुये चिकित्सकों ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिये रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर मौहल्ला जगतपुरा निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र पनीराम अपने टैम्पो संख्या यूके 06 टीए 6701 में सिडकुल की अलग-अलग फैक्ट्रियों के श्रमिकों को लेकर सिडकुल ढाल से रवाना हुआ। जब वह नारी फार्म से सिडकुल सेक्टर चार के पास पहुंचा तो तीव्र गति से जाता टैम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैम्पो में सवार यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास खड़े लोगों ने यात्रियों को टैम्पों से निकाला। इस दुर्घटना में चालक महेन्द्र कुमार सहित आजादनगर ट्रांजिट कैम्पा निवासी कृष्णा पुत्र छेदी चौहान, सचिन कुमार पुत्र दया राम, तारा चन्द्र पुत्र राम भरोसे, ट्रांजिट कैम्प निवासी अनिल कुमार पुत्र बालक राम, ठाकुर नगर निवासी रिंकू पुत्र जंग बहादुर व रेनू पुत्री गजेन्द्र आदि गंभीर रूप से घायल हो गय। सभी घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां रिंकू की हालत चिंता जनक देखते हुये चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल,हल्द्वानी के लिये रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और चिकित्सालय आकर घायलों का हालचाल जाना।
Spread the love पिथौरागढ़: ममता ने बनवाए सर्वाधिक शौचालय डीडीहाट विकासखंड के ननकूड़ी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान ममता बोरा को दिल्ली में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में […]
Spread the loveउन्हाेंने लोक संस्कृति व परम्परा काे देवभूमि की पहचान बताया। ऐसे पर्व काे युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने की प्रेरणा देने वाला बताया। हिंदुस्तान Global […]
Spread the loveदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करते हैं. लेकिन उत्तराखंड […]