मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत कैलाश चन्द्र गहतोड़ी के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों को ढांढस बंधायाकाशीपुर (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को यहां अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्र्देश दिये। बाद में उन्होंने वन विकास निगम के दिवंगत अध्यक्ष कैलाश चन्द्र गहतोड़ी के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम धामी गुरूवार को काशीपुर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी थी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने हेलीपैड पर भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सीएम धामी ने स्टेडियम में डीएम व एसएसपी समेत जिले के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक पेयजलापूर्ति के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद सीएम धामी स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखमय हो, इसके लिए सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जनपद में कहीं भी पेयजल संकट न हो इस हेतु अधिकारी सक्रियता से कार्य करें व सभी पेयजल महकमे के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें व पेयजल सम्बंधित समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइनों की लीकेज तुरन्त ठीक करायें व विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं हैं उन्हें त्वरित गति से कार्य करते हुए पूर्ण कराएं।उन्होंने कहा गर्मी का सीजन है इसीलिए शहरों में जन साधारण के शीतल पेयजल हेतु प्याऊ व वॉटर कूलर लगाए जाएं यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए।
ख़बर शेयर करें – पिछले साल जुलाई में पंजीकृत कंपनी की ओर से एकाएक करोड़ों का व्यापार करने की जानकारी होने पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग अधिकारियों […]
ख़बर शेयर करें – हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, अध्यक्ष :उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद/ ख़बर शेयर करें –