रूद्रपुर 28 मई, 2024- लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया।मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया जिसमे 153 मतगणना सुपरवाईजर, 162 मतगणना सहायक व 180 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गयी। इसी तरह पोस्टल मतगणना हेतु 41 मतगणना सुपरवाईजर, 82 मतगणना सहायक व 41 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गई।मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाईजेशन में कार्मिकों की तैनाती की गयी तथा द्वितीय रेंडमाईजेशन में मतगणना कार्मिकांे को विधानसभा आवंटन होगा तथा तृतीय रेंडमाईजेशन मंे विधानसभावार मतगणना टेबल आबंटित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना विधानसभावार 14-14 टेबल रखी जायेगी तथा पोस्टल मतों की गणना 34 टेबलों में होगी।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/नोडल कार्मिक मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, सहायक नोडल कार्मिक केएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
Spread the loveउत्तराखण्ड स्वयं हिन्दू राष्ट्र,महासंघ प्रदेश,मीडिया प्रभारी पंकज सिंह जी बताया दिल्ली में संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम सम्मलित होने सौभाग्य प्राप्त हुआ l भारत आए तमाम,महान,तपस्वी,विद्वान साधु, संतो आशीर्वाद […]
Spread the loveसूर्य देव का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन में कई तरह के बदलाव ला सकता है. इस परिवर्तन के दौरान, सभी राशियों के लोगों को सकारात्मक रहने और […]
Spread the love दिनेश चन्द्र भट्ट विजय ढोड़ियाल श्री देव सुमन के बलिदान दिवस की पुण्य स्मृति पर संपूर्ण उत्तराखंड में श्री विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति द्वारा रक्तदान जिसमें मुख्य […]