रूद्रपुर 28 मई, 2024- लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया।मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया जिसमे 153 मतगणना सुपरवाईजर, 162 मतगणना सहायक व 180 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गयी। इसी तरह पोस्टल मतगणना हेतु 41 मतगणना सुपरवाईजर, 82 मतगणना सहायक व 41 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गई।मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाईजेशन में कार्मिकों की तैनाती की गयी तथा द्वितीय रेंडमाईजेशन में मतगणना कार्मिकांे को विधानसभा आवंटन होगा तथा तृतीय रेंडमाईजेशन मंे विधानसभावार मतगणना टेबल आबंटित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना विधानसभावार 14-14 टेबल रखी जायेगी तथा पोस्टल मतों की गणना 34 टेबलों में होगी।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/नोडल कार्मिक मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, सहायक नोडल कार्मिक केएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
Spread the loveअब भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेगा. बता दें कि 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ था तो […]
Spread the loveरुद्रपुर ग्राम सभा जवाहर नगर की ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल पर ग्रामीण में लगाया जातिवाद फैलाने का आरोप, नाम ना छापने पर ग्राम वासी महिला अपने बयान में […]
Spread the loveइस घटना के बाद पार्क प्रशासन ने स्थिति का गंभीरता से आकलन शुरू कर दिया है। प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार […]