मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीए की जीत पर बधाई दी है और प्रदेश की जनता का भी आभार जताया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में पीएम मोदी का जादू काम कर गया.हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड

Spread the love

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- जनकल्याणकारी योजनाओं से एनडीए को मिली निर्णायक जीत पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. जनता जनार्दन से मिले अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में अन्त्योदय और गरीब कल्याण की प्रभावशाली नीतियों के माध्यम से देश इसी प्रकार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा.

उत्तराखंड में दिखी दोनों नेताओं की कैमेस्ट्री

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में पीएम मोदी और सीएम धामी की अनोखी कैमेस्ट्री देखने को मिली है. उत्तराखंड की जनता ने दोनों नेताओं पर भरोसा जताया. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 5-0 से क्लीन स्वीप किया है. उन्हेंने कहा कि ये नतीजा बताता है कि मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर अपनी कुशल चुनावी रणनीति और चुनाव प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाने में सफल साबित हुए हैं.

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में पर्वतीय राज्य उत्तराखंड से भाजपा की जीत पर समर्थकों में खासा जोश देखा गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्तराखंड में पांचों सीटों पर फिर से कमल खिला है. सौ फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में भगवा लहराया है.

मुख्यमंत्री धामी ने चलाया जमकर प्रचार अभियान

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की इन पांचों सीटों पर ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चलाया था. उसका नतीजा जमीन पर देखने को मिला. जानकारों का कहना है देवभूमि के मिजाज को भांपने में धामी पूरी तरह कामयाब रहे और तीसरी बार उत्तराखंड में विजय के साथ धामी राजनीति के चमकते सितारे के रूप में उभरे हैं. यही नहीं, पंच निष्ठाओं के साथ पांच कमल खिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को साबित करके दिखाया है.


Spread the love