चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्सटेबल को सस्पेंड कर दिया गया है (Kangana Ranaut Slapped). हमले को लेकर कंगना की बहन रंगोली का बयान सामने आया है (Kangana Sister Rangoli Reacts).

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना का वीडियो शेयर करते हुए आरोपी CISF जवान कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) को खालिस्तानी करार दे दिया. लिखा कि कंगना बहन बहुत मजबूत है और वो खुद इस मामले को हैंडल कर लेगी. मामले को लेकर रंगोली ने पूरे पंजाब को टारगेट कर दिया.

रंगोली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा,

खालिस्तानियों बस यही औकात है तुम लोगों की. पीछे से प्लान करना और अटैक करना. लेकिन मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी बहुत मजबूत है. वो खुद ही इसे हैंडल कर लेगी. लेकिन पंजाब तेरा क्या होगा? एक बार फिर से साबित हो गया कि फार्मर्स प्रोटेस्ट खालिस्तानी अड्डा था. ये गंभीर सिक्योरिटी थ्रेट है. इसे ऊपर ले जाने की जरूरत है.

दूसरी स्टोरी पर रंगोली ने लिखा,

कंगना ने वो बयान खालिस्तानियों के लिए दिया था. क्या वो महिला खालिस्तानी है?

महिला जवान को सस्पेंड करने पर रंगोली ने लिखा,

सस्पेंड करने से उसे फर्क नहीं पड़ेगा. मोटी रकम आ गई होगी खालिस्तानियों से. रिमांड पर लेना पड़ेगा.

रंगोली ने इस थप्पड़ वाली घटना की तुलना इंदिरा गांधी पर हुए हमले से करते हुए एक फोटो भी शेयर की.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्सटेबल को सस्पेंड कर दिया गया है (Kangana Ranaut Slapped). हमले को लेकर कंगना की बहन रंगोली का बयान सामने आया है (Kangana Sister Rangoli Reacts).

इससे पहले आरोपी महिला जवान के भाई का बयान भी सामने आया था. उन्होंने कहा है कि वो अपनी बहन के साथ खड़े हैं. इंडिया टुडे से जुड़े कमलजीत की रिपोर्ट के मुताबिक कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल ने कहा,

हमें मीडिया से पता चला था कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ हुआ है. अब हमें जानकारी मिली है कि वो प्रकरण कंगना के मोबाइल और पर्स की चेकिंग के दौरान हुआ है.

शेर सिंह ने दावा किया कि जब कंगना ने उनकी बहन को बताया कि वो सांसद हैं तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई. उनके मुताबिक,

कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि वहां 100 रुपये में महिलाएं आई हैं. कहासुनी के बाद मेरी बहन भावनात्मक रूप से आवेश में आ गई होगी जिसके कारण ऐसी घटना घटी. जवान और किसान दोनों महत्वपूर्ण हैं और हर मायने में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. हम इस प्रकरण में उनका पूरा समर्थन करते हैं.

शेर सिंह महिवाल वासी गांव के किसान नेता हैं. वो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कपूरथला में संगठन सचिव की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं. शेर सिंह के मुताबिक कुलविंदर कौर करीब दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं.

कौन है आरोपी Kulwinder Kaur?

कुलविंदर CISF में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. उनकी ड्यूटी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थी. जहां आरोप है कि चेकिंग के दौरान उन्होंने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना से पहले तक उनका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उनकी 15 साल की सर्विस में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है. उनकी गिनती अच्छी महिला जवानों में की जाती रही है. पिछले दो साल से वो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही तैनात थीं. 35 साल की कुलविंदर पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली हैं. कुलविंदर कौर के पति भी CISF में हैं. उनके दो बच्चे भी हैं.

Advertisement