हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में सूखी नदी के रपटे पर खड़ी देहरादून के यात्रियों की गाड़ियां अचानक आए उफान के साथ बहकर हरकी पैड़ी पहुंच गई। गंगा में खिलौनों की तरह तैर रही गाड़ियों को देखने के लिए हुजूम लग गया।

रपटे पर खड़ी की थीं गाड़ियां

पुलिस के मुताबिक, देहरादून के नथुवावाला में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। अंत्येष्टी के लिए शोकाकुल स्वजन और आस पास के लोग शव यात्रा लेकर हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर पहुंचे थे।

कुछ लोगों ने शमशान घाट के समीप सूखी नदी के रपटे पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी। दोपहर के समय अचानक से जंगल की तरफ से पानी का तेज बहाव आ गया। रपटे पर आया उफान गाड़ियों को बहाकर गंगा में ले गया। कुछ ही मिनट में गाड़ियां बहकर हरकी पैड़ी पहुंच गई।

हिंदुस्तान Global Times/। प्रिंट मीडिया: शैल Global Times /Avtar Singh Bisht ,रुद्रपुर, उत्तराखंड

गाड़ियां बहती देख सकते में आए लोग

पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ऋषिकेश से हरिद्वार पहुंची और ओमपुल के पास रेस्क्यू शुरू कराया। देर रात तक चार गाड़ियां निकाली जा चुकी थी।

तीन से चार गाड़ियां और फंसी होने की बात सामने आ रही है। इस रपटे पर पहले भी अचानक जंगल से पानी का सैलाब आने पर गाड़ियां और मवेशी बह चुके हैं। शहर कोतवाली के एसएसआई सतेंद्र बुटोला ने बताया कि एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम गाड़ियों का रेस्क्यू कर रही है।

Advertisement