इससे पहले 12 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित थी। महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तिथि बढ़ने से महिलाएं वीरांगना तीलू रौतेली के सम्मान से सुशोभित होने से वंचित नहीं रह पाएंगी। सरकार तीलू रौतेली सम्मान देकर महिलाओं का हौसला बढ़ा रही है।हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, उत्तराखंडमहिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयत्नशील है। महिलाओं की सुरक्षा हो या उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने का विषय हो, सरकार महिलाओं के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। आनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल www.wecduk.in पर किए जाएंगे। पोर्टल का लिंक विभागीय वेबसाइट www.wecd.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।हर वर्ष दिया जाता है तीलू रौतेली अवार्डउत्तराखंड राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के सम्मान में हर वर्ष प्रदेश की महिलाओं को तीलू रौतेली अवार्ड दिया जाता है। इस बार भी यह पुरस्कार दिया जाना है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Related Posts
हरिद्वार सिडकुल वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) नई दिल्ली के उप महानिदेशक बिवास चौधरी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत सांख्यिकी निकाय के लिए चुना गया है।सिडकुल हरिद्वार में NSO ने आयोजित किया सम्मेलन, उप महानिदेशक ने कहा- UN में भारत सांख्यिकी निकाय के लिए चयनित
- Avtar Singh Bisht
- September 11, 2023
- 0