मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदस्यता के साथ मंगलवार को प्रदेश में भाजपा के संगठन महापर्व का आगाज होगा। बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री को सदस्यता दिलाएंगे।

बुधवार को जिला स्तर पर स्थानीय सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता के साथ पार्टी का देशव्यापी सदस्य अभियान शुरू हो गया।

दो चरणों में संपन्न होने वाले प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। उधर, प्रत्येक सप्ताह रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जाएगा। यह वर्ष भारत रत्न पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी का 100वां जन्मवर्ष है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदस्यता के साथ मंगलवार को प्रदेश में भाजपा के संगठन महापर्व का आगाज होगा। बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री को सदस्यता दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदस्यता के साथ मंगलवार को प्रदेश में भाजपा के संगठन महापर्व का आगाज होगा। बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री को सदस्यता दिलाएंगे।

पार्टी ने अभियान का प्रत्येक रविवार अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए निश्चित किया है। इस दिन सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने आसपास के न्यूनतम 20 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदस्यता के साथ मंगलवार को प्रदेश में भाजपा के संगठन महापर्व का आगाज होगा। बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री को सदस्यता दिलाएंगे।
हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

भाजपा बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएगी। पूर्व निर्धारित 29 सितंबर व 27 अक्तूबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सदस्यता पर्व के साथ जोड़कर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे।

Advertisement