रुद्रपुर:जमीन की धोखाधड़ी और कबूतरबाजी करने वाले जालसाजों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए SSP ने किया SIT का गठन

जिले में जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले आदतन अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की कार्रवाई शुरू करने के बाद अब विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले जिले में सक्रिय कबूतरबाजों और जमीन की धोखाधड़ी कर लोगों को ठगने वाले जालसाजों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए जिले के नवनियुक्त तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने “स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम” यानी एसआईटी का गठन कर दिया है…

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

SSP द्वारा गठित एसआईटी में इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी,पांच पुलिसकर्मी और एक दरोगा नियुक्त होंगे जो विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले और जमीन की धोखाधड़ी करने वाले जालसाजी से जुड़े मुकदमों की विस्तृत जांच करेंगे…SIT द्वारा ऐसे मामलों की विस्तृत जांच की जाएगी,जिसकी मॉनिटरिंग एक डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे…

रुद्रपुर:जमीन की धोखाधड़ी और कबूतरबाजी करने वाले जालसाजों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए SSP ने किया SIT का गठन

(मणिकांत मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,ऊधमसिंहनगर)

हम आपको बता दें की तराई में बसे जनपद ऊधमसिंहनगर में प्रत्येक वर्ष विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने जैसे दर्जनों मामले सामने आते हैं और जिले में लगातार फैल रहे कबूतरबाजी के मकड़जाल पर भी कानूनी शिकंजा कसने के लिए अब ऐसे मामलों की जांच एसआईटी करेगी…इसके अलावा जिले में प्रत्येक वर्ष जमीनों से जुड़े जालसाजी के दर्जनों मामले भी सामने आते हैं और ऐसे मामलों में धोखाधड़ी करने वाले लोग आम लोगों के खून पसीने की गाड़ी कमाई को हड़प कर नौ-दो-ग्यारह हो जाते हैं और पीड़ित दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो जाता है… लिहाजा अब ऐसे मामलों की जांच भी एसएसपी द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम करेगी और इस प्रकार के अपराध करने वाले अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसेगी।