

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पौड़ी गढ़वाल के कीर्ति नगर इलाके की है। यहाँ सोमवार (28 अक्टूबर) को 16 साल की एक नाबालिग लड़की के माता-पिता ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। लड़की के परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट
इस बीच लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के लापता होने में सलमान नाम के हज्जाम का हाथ है। वह उनकी बेटी से लंबे समय से छेड़खानी कर रहा था और उस पर मुस्लिम बनने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता के लापता होने के बाद से अपना सैलून बंद करके सलमान भी फरार चल रहा है।
मंगलवार (29 अक्टूबर) को जैसे ही इस अपहरण की खबर आसपास फैली, वैसे ही लोग भड़क उठे। आसपास के लोग कीर्ति नगर कस्बे में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच प्रदर्शन उग्र हो गया और आरोपित के दुकान में तोड़फोड़ की। सलमान के सैलून के साथ एक अन्य मुस्लिम व्यक्ति की दुकान को भी निशाना बनाया गया।
नाराज जनसमूह ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ बताया है। कुछ अन्य दुकानों के नेमप्लेट और होर्डिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की। लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एक और FIR दर्ज की।
यह FIR भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ-साथ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। इस FIR में सलमान को नामजद किया गया है। टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आयुष अग्रवाल ने कहा कि लड़की रात लगभग 11 बजे अपने घर से गायब हुई थी।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लापता लड़की की तलाश में जुटी है। इस बात की भी जाँच चल रही है कि इसमें कितने लोग शामिल हैं। CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य भी खँगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सलमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर नजीबाबाद का रहने वाला है। वहीं, भाजपा नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है।
भाजपा के पौड़ी-गढ़वाल जिले से उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने कहा, “पहले तो उन्होंने सलमान को शहर से बाहर जाने दिया गया, अब लड़की भी लापता है। अगर पुलिस ने ठीक से काम किया होता तो ये घटना न घटी होती।” लोगों ने लड़की खोजने के लिए पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद विरोध प्रदर्शन तेज करने का एलान किया गया है।




