रूद्रपुर 14 नवम्बर, 2024 मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल पर जनपद उधमसिंह नगर में बेसहाराओं को सहारा देने के लिए जिला प्रशासन ने वृद्धा आश्रम व अनाथालय हेतु दो एकड़ भूमि स्वीकृत की।

रूद्रपुर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशो क्रम में एक एकड़ भूमि वृद्धा आश्रम व एक एकड़ भूमि अनाथालय बनाने के लिए ग्राम जगतपुर तहसील रूद्रपुर में भूमि समाज कल्याण विभाग के नाम निःशुल्क आवंटित कर दी गयी है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

उन्होने कहा कि सरकार द्वारा समाज के अन्तिम छोर पर खड़े गरीब, बेसहारा व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए कटिवद्ध है। इसी क्रम में गरीब, बेसहारा व अनाथो को समाजिक सुरक्षा व उचित देख-भाल प्रदान करने हेतु वृद्धा आश्रम व अनाथालय शीघ्र बनाये जायेगें। जिसके लिए सरकार की पहल पर भूमि आवंटित कर दी गयी है।
———————————————
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।