रूद्रपुर 14 नवम्बर, 2024 (सू.वि.)- मण्डलायुक्त दीपक रावत ने वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की।

रूद्रपुर जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य पूर्ण हो गये है उनका उप जिलाधिकारियों से रेण्डमली जांच भी करा लें ताकि जो भी कमियां है उन्हे तत्काल दूर कर लिया जाये।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

उन्होने कहा कि जो भी कार्य प्रगति रिपोर्ट भेजी जाती है सही हो अन्यथा गलत रिपोर्ट भेजने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में जल जीवन मिशन की सभी योजनाएं आगामी जनवरी तक पूर्ण कर ली जायेगीं। उन्होने बताया जो योजनाएं पूर्ण कर ली गयी है उनकी थर्ड पार्टी जांच करायी जा रही है। उन्होने बताया कि जनपद में जेजेएम की 333 पेयजल योजनाओं में से 198 योजना पूर्ण कर ली गयी है शेष योजनाओं में कार्य प्रगति पर है कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में प्रगति लाने निर्देश दिये गये है माह जनवरी तक सभी योजनाएं पूर्ण कर ली जायेगीं।
बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुनिल जोशी, खटीमा के अजय कुमार, सहायक अभियंता हरीश आर्य, अवर अभियंता मुकेश कुमार, पदमेन्द्र सिंह भण्डारी आदि मौजूद थे।
———————————————
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

Advertisement