शनिवार को खंड गदरपुर के ग्राम पंचायत खटोला के प्राथमिक विद्यालय में पीटीएम का आयोजन किया गया

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सैनी जी तथा पिरामल फाउंडेशन की आकांक्षी भारत कोलैबोरेटिव टीम के तरफ से प्रोग्राम लीडर देवयानी,

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

शोएब अहमद और गांधी फेलो निशा शर्मा ने पीटीएम का सफलतापूर्वक होना सुनिश्चित किया l

शनिवार को खंड गदरपुर के ग्राम पंचायत खटोला के प्राथमिक विद्यालय में पीटीएम का आयोजन किया गया

स्कूल के प्रधानाचार्य हरपाल जी ने पीटीएम की शुरुआत करते हुए सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए यह आग्रह किया कि बच्चों को समय से स्कूल भेजे। प्रोग्राम लीडर देवयानी ने बच्चों के माता पिता को बताया कि बच्चों के साथ कुछ समय बिताया करें जिससे बच्चे अपने मन की बात बता सकें। साथ ही बच्चों के कक्षा में भागीदारी, उनके मानसिक व शारीरिक समझ को समझने के लिए माता पिता का अहम रोल होता है। गांधी फेलो निशा ने एक क्रियाकला प्रदर्शन करते हुए बताया कि बच्चों का पालन करते समय उनके मनोभाव को समझना और समय समय पर बच्चों के इमोशन को समझना अतिआवश्यक है। माता पिता ने भी अपनी अपेक्षाएं बताया कि बच्चों को अंग्रेजी विषय पर जोर देने की जरूरत है। अध्यापकों ने बताया कि बच्चों को रोज़ाना स्कूल भेजे, यूनिफॉर्म का खास ध्यान रखा जाए। इस तरह की गतिविधि हर मासिक होने से स्कूल की परफोर्मेंस अच्छी होगी। रिसोर्स पर्सन उमा पन्नू जी और उनके साथ पंत नगर यूनिवर्सिटी से आए इंटर्न दिव्यांशी और ऋतु भी उपस्थित रहे।