उत्तराखंड उपचुनाव : बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना प्रारंभ

उत्तराखंड उपचुनाव : बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना प्रारंभ

बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने बताया कि मतगणना बागेश्वर डिग्री कॉलेज में की जा रही है।

वहां 14 मेजें लगाई गई हैं और 130 मतदानकर्मी वोटों की गिनती कर रहे हैं।

कुमाऊं मंडल की इस सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे, जिसमें 55.44 फीसदी मतदान हुआ था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंदन राम दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी से निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया।

उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है।

भाजपा ने दास की पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया है। कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।

भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

दूसरे राउंड के बाद बागेश्वर उपचुनाव अपडेट
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार 195 वोटों से आगे बढ़त बनाए हुए 4554 बसंत कुमार
बीजेपी की पार्वती दास 4369
सपा के भगवती त्रिकोटी 72
UKD अर्जुन देव 52
नोटा 156

Advertisement