पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में भारतीय जनता पार्टी में वापसी आज हो सकती है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में वार्ता स्वरूप

Spread the love

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, कि राजकुमार ठुकराल भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं,।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ने पहले ही कयास लगा लिए थे, राजकुमार ठुकराल द्वारा अपना राजनीतिक स्टेटस कायम रखने के लिए मीडिया में सोच समझकर जवाब दे रहे थे। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल हो रहे थे । लोगों के अंदर ठकराल को लेकर उत्सुकता थी।वही दूसरी ओर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा जो कि पहले ही नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा होने से पहले राजकुमार ठुकराल के साथ वार्ता कर चुके थे।जिसमें मैं खुद प्रत्यक्षदर्शी हूं ,पूर्व योजना के अनुसार मेयर पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद जैसा कि मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को पहले से ही आभास था। सीट सामान्य होगी और रुद्रपुर मेयर का टिकट भी मुझे मिल जाएगा, हाई कमान के द्वारा पहले ही विकास शर्मा को पूर्ण आश्वासन दे दिया गया था। अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारी के लिए कह दिया गया था ।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कि भारतीय जनता पार्टी में वापसी में महत्वपूर्ण योगदान मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा का रहा है। विकास शर्मा के प्रयासों से ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का भविष्य तय होने जा रहा है।

राजकुमार ठुकराल का भविष्य भारतीय जनता पार्टी में क्या होगा। जबकि दूसरी ओर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में राजकुमार ठुकराल के सामने होंगे। क्या राजकुमार ठुकराल विधायक शिव अरोड़ा के सामने मस्तक हो जाएंगे, या फिर विधायक शिव अरोड़ा राजकुमार ठुकराल के सामने,,,,,,,, कुल मिलाकर राजकुमार ठुकराल भारतीय जनता पार्टी में वापसी के उपरांत एक नए रूप में दिखाई देंगे। उन्हें सम्मानजनक पद भारतीय जनता पार्टी में मिल सकता है। राजकुमार ठुकराल फिर से हिंदू हृदय सम्राट अपने सरकारी गनरो के साथ रुद्रपुर शहर नहीं उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अपने पुराने स्वरूप में स्टार प्रचारक के रूप में गरजते हुए दिखाई देंगे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स देहरादून भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से ठीक 9:00 प्रातः फोन से मालूम चल गया था, राजकुमार ठुकराल देहरादून पहुंच चुके हैं । ठीक 12:00 बजे के आसपास उनकी भारतीय जनता पार्टी में वापसी होगी।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कि भारतीय जनता पार्टी में वापसी से रुद्रपुर नगर निगम का चुनाव एक तरफा हो जाएगा, मोहनखेड़ा कांग्रेस प्रत्याशी विकास शर्मा के सामने चुनौती देते हुए दिखाई देंगे ।अब देखना यह है कौन पड़ेगा किस पर भारी,

चुनावी विश्लेषण में हमने आपको बताया था 2027 में उत्तराखंड के अंदर परिसीमन होना है। रुद्रपुर विधानसभा दो विधानसभा में बदल जाएगी। राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक के साथ में यह भी सहमति बनी थी ,अगर परिसीमन नहीं होता है तो राजकुमार ठुकराल किच्छा विधानसभा से अपनी किस्मत को आजमाएंगे और कहीं ना कहीं से फिर तिलक राज बहेड विधायक किच्छा के सामने प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़े दिखाई देंगे। अभी तक रुद्रपुर की विधानसभा सीट हॉट मानी जाती है जिसमें राजकुमार ठुकराल और विधायक किच्छा तिलक राज बहेड का राजनीतिक संवाद मीडिया में सुर्खियां बटोरता था। अब क्योंकि राजकुमार ठुकराल की भी भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो चुकी है अब प्रतिद्वंदियों में शिव अरोड़ा और राजकुमार ठुकराल का संवाद भारतीय जनता पार्टी में बने रहने के बाद भी एक दूसरे को अंदर खाने rajnitik पटकनी देते हुए दिखाई देंगे।2027 में राजकुमार ठुकराल भी रुद्रपुर से अपने राजनीतिक अनुभव का लाभ लेते हुए कहीं ना कहीं से रुद्रपुर विधानसभा में अपनी दावेदारी मजबूती से कर रहे होंगे।

राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ।

राजकुमार ठुकराल की भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो चुकी है। सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सहमति मिल चुकी है। बस केवल औपचारिकताएं बाकी रह गई है।

ठीक राजकुमार ठुकराल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय से एक और वीडियो ऑडियो जारी किया गया ।सूत्र से मालूम चला है भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में राजकुमार ठुकराल के 500 से ज्यादा ऑडियो और वीडियो पहले से लोड है। समय-समय पर कौन सा वीडियो पब्लिश करना है, कंप्यूटर ऑपरेटर हमेशा प्रभारी की तरह आदेश का करते हैं इंतजार।


Spread the love