

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के राजनीतिक भविष्य को दांव पर लगा रहे हैं राजकुमार सलाहकार समिति के सदस्य, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के राजनीतिक भविष्य को लेकर नौ सीखिया सलाहकारो की टोली बिना राजनीतिक अनुभव के कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी सूपनखा बनाकर रख दिया है। ऐसा नहीं है कि राजकुमार ठुकराल राजनीतिज्ञ नहीं है ,लेकिन राजनीतिक अनुभवहीन सलाहकार समिति पर पूर्ण आस्था व्यक्त कर अपना भविष्य तय कर रहे हैं। इसी का खामियांजा उन्हें हर राजनीतिक मंच पर भुगतना पड़ रहा है। 11 बार लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव जीतने के बाद रुद्रपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके राजकुमार ठुकराल का भविष्य आज दाव पर लग चुका है। पूर्व विधायक को विपरीत परिस्थितियों में अपने खुद का विवेक जागृत करना चाहिए ।अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर खुद तय करना चाहिए या फिर जो लोग राजनीतिज्ञ हैं उनकी सलाह पर फूंक फूंक कर कदम बढ़ाना चाहिए। विकास शर्मा जो की भारतीय जनता पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं, कहीं ना कहीं राजकुमार ठुकराल कि घर वापसी कर अपनी गोटिया बिछाते हुए दिखाई दे रहे हैं । पूर्व विधायक राजकुमार के प्रशंसकों के भी दोफाड़ हो चुके हैं, एक उन्हें घर वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे। वहीं कुछ प्रशंसकों में पहले से ही कयास लगा लिए थे, विधायक राजकुमार ठुकराल का बीजेपी में वापसी होने से उनके व्यक्तिगत स्टेटस को घूमिल करने की कोशिश बार-बार की जाएगी। प्रणाम स्वरूप आज फिर से राजकुमार ठुकराल का भविष्य दांव पर लग चुका है ।लोगों का मानना है राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक को चुनाव प्रचार बंद कर राजनीतिक मंथन करना चाहिए। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है।

हमने पहले भी बताया था राजनीति और राजनीतिज्ञ में अंतर होता है, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल राजनीति के शिकार हो गए हैं। प्रणाम स्वरूप सबसे पहले दोनों भाइयों का राजकुमार ठुकराल संजय ठुकराल का नामांकन वापस करवाया गया तत्पश्चात सुनियोजित तरीके से ब्रह्मास्त्र छोड़कर उनके राजनीतिक कैरियर पर बट्टा लगाने की एक और कोशिश।
रुद्रपुर संपादकीय:पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल ने आखिरकार अपना नाम वापस ले ही लिया ,जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे, हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की खबर ने हमेशा सबसे पहले राजकुमार ठुकराल के संदर्भ में खबर को चलाया, सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचाई, पूरी अपडेट खबर आपको दिखाते रहे, कल हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स 2 जनवरी 2024 को 2:00 बजे खबर प्रसारित की थी की राजकुमार ठुकराल नामांकन वापस लेने कलेक्टेट परिसर में नहीं पहुंचे हैं। 2:30 बजे उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया।भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को चुनाव लड़ायेंगे ठुकराल।
प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
रुद्रपुर की राजनीति के संदर्भ में, राजकुमार ठुकराल ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में घर वापसी शर्तों के साथ अपनी सहमति व्यक्ति कर दी थी, प्रणाम स्वरूप नगर निगम चुनाव के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी राजकुमार ठुकराल के नाम वापस लेने से विकास शर्मा जो कि नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी है ।स्थिति पहले से और मजबूत हुई है।
रुद्रपुर,आचार संहिता लगी हुई है। अभी राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक की किसी भी पद पर ताजपोसी नहीं हो सकती । शर्तों के अनुसार नगर निकाय के चुनाव बाद राजकुमार ठुकराल को प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मानजनक पद या फिर राज्य मंत्री बनाकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का आहोदा बढ़ा दिया जाएगा। रुद्रपुर नगर निगम चुनाव के बीच पूरे घटनाक्रम में राजकुमार ठुकराल सोशल मीडिया में नंबर वन पायदान पर छाए रहे।
राजकुमार ठुकराल कि घर वापसी के लिए जिन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह है ,मेयर पद के प्रत्याशी विकास शर्मा ,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री, हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की खबर जो की पूर्व में ही छप चुकी थी, जिसमें हमने बताया था की विकास शर्मा मेयर प्रत्याशी और राजकुमार ठुकराल के बीच में वार्ता हो चुकी है। इस वार्ता के परिणाम स्वरूप राजकुमार ठुकराल देहरादून में मुख्यमंत्री से मिले। शीर्ष नेतृत्व से मीटिंग का खाका मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के द्वारा तैयार किया गया। विकास शर्मा के प्रयासों से ही पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल कि घर वापसी संभव हो रही है ।
जैसा कि कयास लगाए जा रहे हैं। राजकुमार ठुकराल के भारतीय जनता पार्टी में दमदार तरीके से वापसी के बाद विधायक शिव अरोड़ा प्रमुख प्रतिद्वंदी के रूप में रहेंगे। राजनीतिक गलियारों में गुटबाजी देखने को भी मिलेगी ,2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राजकुमार ठुकराल जैसा कि उनकी फितरत में है, लोकप्रियता में भी उनका कोई सानी नहीं , अपने को मजबूत स्थिति में ला चुके होंगे। 2027 में विधायक पद के रुद्रपुर विधानसभा से प्रबल दावेदारों में कहीं ना कहीं विधायक शिव अरोड़ा के समकक्ष खड़े होंगे। पूर्व और वर्तमान विधायकों की खींचातानी में मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को पूरा लाभ मिलेगा। 2027 में टिकट बंटवारे को लेकर आपसी खींचातानी में तीसरा व्यक्ति जो की विकास शर्मा होंगे , टिकट मिल सकता है ।जैसा कि राजनीतिक दलों के द्वारा आपसी प्रतिद्वंद्विता में तीसरे व्यक्ति को फायदा मिलता रहा है।
मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा की राजनीतिक बुलंदियां चरम पर है। बालाजी का आशीर्वाद विकास शर्मा के साथ बना हुआ है। पूरे समीकरण विकास शर्मा के पक्ष में चल रहे हैं।
विकास शर्मा तेजी से अपनी शतरंज की चाल चलते जा रहे हैं।उनकी शतरंज की चलो के बीच पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक पिस्ते जा रहे हैं। जिसका पूरा का पूरा फायदा विकास शर्मा को मिलता दिख रहा है, पूर्व और वर्तमान विधायक को राजनीतिक पंडितों की आवश्यकता है, बिना राजनीतिक पंडितों के हाशिए पर जा सकते हैं। दोनों की राजनीतिक प्रतिद्वंता का सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी को मिल रहा है तो वह है मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा।
विधायक शिव अरोड़ा, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के बीच खींच सकती है राजनीतिक तलवारे क्रमशः




