नैनीताल,उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश आशीष नैथानी ने गुरुवार को शपथ ग्रहण की। उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर ने शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में हुआ।न्यायमूर्ति आशीष नैथानी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने का आदेश दो दिन पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी किया था ।
जस्टिस आशीष नैथानी उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं । वे कुछ समय पूर्व उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे । उनकी सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति हुई थी ।
Spread the love संपादकीय:उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरों का विरोध: बढ़ते बिजली बिलों और पारदर्शिता की कमी पर जनता नाराज़ उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का व्यापक […]
Spread the loveसूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात करीब ढाई बजे कृष्णा घाटी के अग्रिम क्षेत्र बट्टल में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से 7-8 लोग भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर […]