उत्तराखंड में होली महोत्सव की धूम मचने लगी है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में विभिन्न स्थानों पर होली गायन शुरू हो चुका है। रूद्रपुर ओमेक्स कॉलोनी में पार्वतीय लोगों की संस्था हिमाल समिति के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।

Spread the love

रुद्रपुर ओमेक्स कॉलोनी में होली का शुभारंभ साथ ही अबीर, गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। ओमेक्स कॉलोनी में पूरे धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की आराधना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

हिमाल समिति से जुड़े सभी लोगों ने होली मिलन समारोह में पहुंचे श्रोताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि होली उत्साह और उमंग से भरा त्योहार और उत्सव है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है।होली मिलन समारोह के लिए हम लोग महीने भर पहले से तैयारी में जुटे रहते हैं। हिमाल समिति के द्वारा लोगों को बताया गया होली के दिन भगवान श्री कृष्ण, श्री हरि और कुल देवी-देवताओं की पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है आने वाली नई पीढ़ी उत्तराखंड की संस्कृति को संयोज कर रखे ऐसी हम कामना करते हैं।

आयोजक मंडल हिमाल संस्था के प्रमुख सदस्य ईश्वर भट्ट, हेमंत बिष्ट, भुवनेश्वर बिष्ट, शिवानंद बोरा, दिनेश भट्ट ,,भास्कर जोशी, योगेश वर्मा , गिरिश जोशी, सुरेश त्रिपाठी, जी, एस पाल,

होली मिलन समारोह में पहुंचने वाले में मुख्य रूप से भरत डांगी, ओमेक्स समिति के अध्यक्ष नेगी जी, दिनेश भट्ट, गीता भट्ट,नीलम कांडपाल, अवतार सिंह बिष्ट, मोहिनी बिष्ट, पत्नी कीर्ति निधि शर्मा,त्रिलोक सिंह मार्तोलिया, मुकेश पारीक, ओम प्रकाश शुक्ला, डॉ केपी सिंह, बीडी पांडे, शौर्य बंसल, S,S बोहरा, शारदा ढौंडियाल ,संजय ढौंडियाल अंजलि ढौंडियाल, शताक्षी ढौंडियाल, देवेंद्र मार्तोलिया, यशपाल, दिनेश कुमार सिंघल, गीता भट्ट,

उत्तराखंड में 14 मार्च को होगी छरड़ी होली


Spread the love