गजराज का कहना है कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह संगठन को और अधिक मजबूती दिलाएंगे।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
पूर्व में मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके गजराज ने हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराकर मेयर की सीट भाजपा की झोली में डाली थी। तभी से पार्टी में गजराज की धमक पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। मेयर का चुनाव जीतने के बाद गजराज की निगाहें अब प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं। गजराज पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
सोमवार को उन्होंने उत्तराखंड के चुनाव अधिकारी खजान दास व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के समक्ष अपना बायोडाटा पेश किया और वर्ष 1987 से भाजपा संगठन की मजबूती के लिए किए कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा गजराज ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से भी भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने संबंधी जानकारी दी।

