

रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आदर्श कॉलोनी घास मंडी में आयोजित तृतीय श्याम संकीर्तन एक भव्य धार्मिक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।
शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता
रविवार देर शाम को संकीर्तन का शुभारंभ श्याम प्रेमियों की उपस्थिति में जोत प्रज्वलित कर किया गया। इस पावन बेला में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महंत गगन बाधवा, स्वरा ज, संजय ठुकराल तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संकीर्तन की शुरुआत की। राजकुमार ठुकराल ने श्याम दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में दिल्ली और चंडीगढ़ से पधारे प्रसिद्ध भजन गायकों – बिन्नी भइया, राधिका ठाकुर और रितेश मनोचा ने ऐसी भक्ति रस की बयार बहाई कि श्याम प्रेमी पूरी रात झूमते रहे। बिन्नी भइया के “लगन तुमसे लगा बैठे”, राधिका ठाकुर के “ठाकुर जी गले लगा लो” और रितेश मनोचा के “तुमसे मिलना खाटू आना बड़ा अच्छा लगता है” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन की खास बात थी आकर्षक श्याम दरबार, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आस्था व्यक्त की। संकीर्तन के बाद ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्याम भक्ति का यह संगम हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है और हमें इस पर गर्व है।” उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और हर साल ऐसे आयोजन को अपना समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान संजय जुनेजा, विजय भूषण गर्ग, पंडित राकेश वर्मा, अधिवक्ता मनीष मित्तल, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज आर्या, सचिव राजीव चावला, कोषाध्यक्ष अंकुर तिवारी, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, महामंत्री अखिलेश शर्मा, पार्षद जितेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राजकुमार ठुकराल की भागीदारी ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि वे न केवल राजनीति बल्कि धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में भी जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।




