जम्मू-कश्मीर में LoC से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के बाद भारत के मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तानी फौज बुरी तरह से डर गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए हैं।

Spread the love

पाकिस्तानी पोस्ट से झंडा भी हटा लिया गया है और पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपना झंडा भी हटा लिया है। इसका मतलब साफ है पाकिस्तान में इस समय भारतीय सैनिकों का खौफ चल रहा है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

पाकिस्तानी फौज डरी,पाकिस्तान की फौज LoC से लेकर इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना के जवाब के बाद अब पाकिस्तानी फौज डर गई है। पाकिस्तानी फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भागने लगे हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स ने खुद अपनी पोस्ट से झंडा तक हटा दिया है।

LoC पर 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग

LoC पर गोलीबारी तेज हो गई है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर करीब 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग हो रही है। ये फायरिंग पाकिस्तान की तरफ से हो रही है जिसका भारतीय सेना भरपूर जवाब दे रही है। LoC से सटे नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, बारामूला और कुपवाड़ में गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इस्लामाबाद और लाहौर नो फ़्लाई जोन

पाकिस्तान को ये भी डर सता रहा है कि भारत जल्द ही एयरस्ट्राइक कर सकता है। पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है। इसके मुताबिक अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं करेगा।


Spread the love