
रुद्रपुर/दिनेशपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल रविवार को दिनेशपुर स्थित गोविंद मंदिर श्रेवाश्रम, मोतीपुर नंबर एक में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भक्ति भाव से कीर्तन श्रवण किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना की।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
कार्यक्रम में राधा रानी सम्प्रदाय, श्री श्री गोपाल सम्प्रदाय, राधा कृष्ण सम्प्रदाय, हरी गोपाल सम्प्रदाय तथा हरी चांद गुरु चांद सम्प्रदाय की कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूर्व विधायक के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा उनका अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा, “धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ये कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।”
इस भव्य संकीर्तन आयोजन में कमेटी अध्यक्ष पवित्र ढाली, उपाध्यक्ष सुभाष साना, सचिव प्रमोद बोरा, उपसचिव संजय सरकार, कोषाध्यक्ष विनय ढाली, उप कोषाध्यक्ष सुजीत मंडल, पूर्व प्रधान मुकेश राणा, आदित्य गुरुजी, गगनदीप सिंह, नित्यानंद मंडल, ललित बिष्ट, सतनाम सिंह मक्कड़, नंद गोपाल, सुमंगल, आशीष मंडल, खोकन मंडल, गगन समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
