किच्छा, 17 मई 2025।किच्छा क्षेत्र के शिवपुरम सिंचाई कॉलोनी में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 स्थित एक मकान में उस समय चोरी की घटना घटित हुई जब मकान मालकिन पूजा भट्ट अपनी मां श्रीमती लक्ष्मी भट्ट के साथ हल्द्वानी स्थित अपने ससुराल गई हुई थीं। मकान के मालिक स्वर्गीय श्री यतेन्द्र भट्ट, भारतीय सेना में पूर्व में कैप्टन रह चुके हैं।

