पंतनगर एयरपोर्ट पर होगा आगमन, खटीमा के लोहियाहेड से हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे नगला तराई
रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर 2026 (बृहस्पतिवार) को उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के भ्रमण पर पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिल्ली से विशेष विमान द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से विभिन्न निर्धारित स्थलों पर जाएंगे।
शासन की ओर से जारी पत्र संख्या 1102/67916/2026, दिनांक 09 नवंबर 2026 के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे उनका पंतनगर एयरपोर्ट, जनपद ऊधमसिंह नगर पहुंचने का कार्यक्रम है।
पंतनगर एयरपोर्ट से दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर वे 12:55 बजे खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 1:05 बजे नगला तराई पहुंचेंगे, जहां उनका स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसके बाद दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री नगला तराई से प्रस्थान करेंगे और 3:40 बजे साक्षी आश्रम पहुंचेंगे। यहां भी उनका स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित है।
शाम 4:15 बजे वे साक्षी आश्रम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 4:20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। शाम 4:45 बजे उनका बरेली एयरपोर्ट, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर जनपद ऊधमसिंह नगर में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी। उनके भ्रमण के दौरान निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | रुद्रपुर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर को पहुंचेंगे ऊधमसिंह नगर, नगला तराई में रहेगा स्थानीय कार्यक्रम

