

देहरादून, 1 जून — राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) उत्तराखंड इकाई ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत की अध्यक्षता में यह घोषणा की गई।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
प्रदेश अध्यक्ष पंत ने कहा कि रालोद के सभी कार्यकर्ता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आत्मसात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में मंत्री आदरणीय जयंती चौधरी के नेतृत्व को मजबूती देने और संगठन के विस्तार के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
जिन्हें अहम जिम्मेदारियाँ दी गईं:
- बिल्लू वाल्मीकि – वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
- श्रीमती ज्योति लम्बा – प्रदेश महासचिव
- उदयवीर सिंह – प्रदेश महासचिव
- निशांत चौधरी – मुख्य प्रदेश प्रवक्ता
- अरविंद ठाकुर – प्रदेश सचिव
- मोरध्वज सिंह लोहान – गढ़वाल मंडल अध्यक्ष
- लोकेश सैनी – जिला अध्यक्ष, हरिद्वार
- विकास शर्मा – महानगर अध्यक्ष, हरिद्वार
- श्रीमती रूपल वत्स – महानगर अध्यक्ष, ऋषिकेश
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महासचिव अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव आरती जैस्वाल, सचिन प्रमोद डोभाल, जिला अध्यक्ष सुशील मलिक, महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संजय तितोरिया, सिमरन शर्मा, स्वाति, अश्वनी त्यागी, सुनील, राजकुमार, संजीव उपाध्याय, हर्ष त्यागी, अरुण कुमार, राजीव शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष पंत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।




