मुं बई के युवा बल्लेबाज Prithvi Shaw के लिए एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी का दरवाज़ा खुलता नजर आ रहा है। लंबे समय से टीम इंडिया और आईपीएल से बाहर चल रहे Prithvi Shaw को अब टी20 मुंबई लीग 2025 में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की कप्तानी सौंपी गई है।

4 जून से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित घरेलू लीग में पृथ्वी शॉ को अपनी नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी दोनों से खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

टी20 मुंबई लीग में Prithvi Shaw समेत अनेक स्टार

इस बार टी20 मुंबई लीग में कई नामी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, मुशीर खान, तुषार देशपांडे और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। श्रेयस अय्यर भी टूर्नामेंट में कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसे में पृथ्वी शॉ के पास यह अच्छा मंच है, जहां वह दमदार प्रदर्शन के ज़रिए चयनकर्ताओं को एक बार फिर अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम में कौन-कौन हैं?

Prithvi Shaw की अगुवाई वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई रणजी टीम के ऑलराउंडर तनुष कोटियान के साथ-साथ दिव्यांश सक्सेना, हर्षल जाधव, प्रिंस बडियानी और परवेश पाल जैसे युवा नाम टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहित अवस्थी, खिजर दफेदार और मुजम्मिल कादरी के कंधों पर होगी, जबकि विकेटकीपिंग का दारोमदार अभिज्ञान कुंडु और स्वप्निल साल्वी संभालेंगे।

4 जून को एक साथ कई मुकाबले

लीग के पहले दिन सोबो मुंबई फाल्कंस ने आर्क्स अंधेरी को रोमांचक सुपर ओवर में हराया। वहीं, 4 जून को तीन और मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स बनाम आकाश टाइगर्स, ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स बनाम ट्रायंप्स नाइट्स और नमो बांद्रा ब्लास्टर्स बनाम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स जैसे अहम मैच शामिल हैं।

🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ
Advertisement