
रुद्रपुर।संपतपुर जाफरपुर स्थित श्री प्रेम आश्रम धाम में आयोजित 74वें वार्षिक विशाल जागरण और श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का समापन भव्य श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कथा व्यास श्री मनोज जी महाराज समेत अन्य संत महापुरुषों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
इस दौरान आयोजकों की ओर से भी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में ठुकराल ने कहा, “धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा सुदृढ़ होता है। ऐसी कथाएं और जागरण युवाओं को अपने संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनती हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं।”
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से जगदीश लाल सुखीजा, राजकुमार भुसरी, पुरुषोत्तम छाबड़ा, सुभाष मक्कड़, सोमनाथ छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, राजेन्द्र बठला, गौरव बठला, ललित बिष्ट, सुदीप ठाकुर, सुरेश परिहार, गुलशन मक्कड़, विशाल छाबड़ा, सुभाष बत्र, तीर्थ कुमार सीकरी, मदन लाल कक्कड़, अनिल वैध, रमेश लाल वैध, शुभम सुखीजा, मोनू हुड़िया, सुदेश चावला, शोभा रानी, सुदेश छाबड़ा, ज्योति बठला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
भक्ति, संगीत और संतवाणी के इस पावन आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। आयोजन की सफलता पर स्थानीय जनता ने आयोजकों और आश्रम परिवार को बधाई दी।
