आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज शाम 7 बजकर 15 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

इसके आलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप किसी नयी जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते है , जिससे आपको ताजगी मिलेगी।
  • मूलांक 2. आप भगवान के दर्शन करने मंदिर जा सकते है , जिससे मन को शांति मिलेगी।
  • मूलांक 3. आज आपका दोस्त आपसे मिलने आएगा , कॉलेज की बातें होगीं अच्छा लगेगा।
  • मूलांक 4. किसी सामाजिक संस्थान में काम करने वालों को विभिन्न वर्गों से मिलने का मौका मिलेगा।
  • मूलांक 5. आज आप मनपसन्द भोजन का आनदं उठाएंगे , जिससे मन संतुष्ट होगा।
  • मूलांक 6. आज आपको किसी कल्चरल प्रोग्राम को देखने का अवसर प्राप्त होगा ,जिससे आपको अपने कल्चर की जानकारी होगी।
  • मूलांक 7. अपने साहसिक स्वभाव के कारण आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगें, जिससे लोग आपकी सराहना करेंगें।
  • मूलांक 8. आज आप धैर्य के साथ काम करेंगें, जिसका परिणाम सुखद अनुभव देने वाला होगा।
  • मूलांक 9. आज का दिन आप सगे-सम्बन्धियों के साथ बिताना पसंद करेंगें।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

Advertisement