

क्वालीफायर-2 में मुंबई की टीम को पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली और फाइनल में जाने सपना टूट गया. लेकिन, फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ी खुश खबरी सामने आई है कि इस दिग्गज की कप्तानी में 13वां टाइटल अपने नाम कर लिया. Mumbai Indians की फ्रेंचाइजी न…

Mumbai Indians : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 18वां सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए कोई खास नहीं रहा है. रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी में मुंबई को छठी बार चैंपियन बनाने में एक बार फिर असफल रहे हैं.
क्वालीफायर-2 में मुंबई की टीम को पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली और फाइनल में जाने सपना टूट गया. लेकिन, फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ी खुश खबरी सामने आई है कि इस दिग्गज की कप्तानी में 13वां टाइटल अपने नाम कर लिया.
Mumbai Indians की फ्रेंचाइजी ने जीता MCL 2025 का खिताब
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का आईपीएल 2025 में भले साधार प्रदर्शन रहा हो. लेकिन, उनकी स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) ने मेजर क्रिकेट लीग 2025 (Major League Cricket 2025) के तीसरे सत्र में इतिहास रच दिया. फाइनल मुकाबला 13 जुलाई को वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क (Washington Freedom vs MI New York) के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास (Grand Prairie Stadium, Dallas) में खेला गया.
एमआई न्यूयॉर्क ने निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) में की कप्तानी वाशिंगटन फ्रीडम को करीबी मुकाबले में 5 रनों से हराकर इतिहास रच दिया और MCL 2025 के तीसरे सीजन की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर की. बता दें कि एमआई न्यूयॉर्क ने MCL में यह दूसरा खिताब जीता है. पहले सीजन के फाइनल में सिएटल ओर्कास को शिकस्त दी थी.




