मिशन 2027: उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा सियासी दांव! कांग्रेस के जिताऊ चेहरों पर नजर, दल-बदल की पटकथा तैयार? तराई से पहाड़ तक चुनावी समीकरण बदलने की तैयारी, कई नेताओं का भविष्य दांव पर!रुद्रपुर से विशेष राजनीतिक विश्लेषण | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इस बार भाजपा की रणनीति केवल अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने तक सीमित नहीं दिखाई दे रही, बल्कि कांग्रेस के उन पूर्व और वर्तमान नेताओं पर भी नजर रखने की चर्चा है, जिनकी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत पकड़ है और जिन्हें चुनावी दृष्टि से जिताऊ चेहरा माना जाता है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा इस बार तराई से लेकर पहाड़ तक, मैदानी विधानसभा क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक ऐसे चेहरों की तलाश में जुटी है, जिनकी स्थानीय पकड़, जनाधार और चुनावी संभावनाएं पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। संभावित उम्मीदवारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि, संगठनात्मक पकड़, जनता के बीच सक्रियता और चुनावी सर्वे को महत्व दिया जा सकता है।
कांग्रेस के मजबूत चेहरों पर भाजपा की नजर?
उत्तराखंड की राजनीति में इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि नेताओं की राजनीतिक उपयोगिता और टिकट की दावेदारी के बीच भी देखने को मिल सकता है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री, क्षेत्रीय प्रभाव रखने वाले नेता और निर्दलीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले चेहरे भाजपा की रणनीति का हिस्सा बन सकते हैं। राजनीतिक चर्चाओं में संभावित दल-बदल और नए राजनीतिक गठजोड़ को लेकर हलचल है।
हालांकि, किसी नेता की एलआईयू रिपोर्ट सकारात्मक होने अथवा भाजपा में शामिल होने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन यदि पार्टी को किसी विधानसभा क्षेत्र में मजबूत और जीतने की क्षमता रखने वाला चेहरा मिलता है, तो उसके राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
भाजपा का पुराना चुनावी अनुभव, इस बार नई रणनीति?
उत्तराखंड सहित देश की राजनीति में भाजपा ने कई चुनावों में दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को अपने साथ जोड़कर चुनावी समीकरण बदले हैं। इस बार भी राजनीतिक विश्लेषण का एक बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा चुनाव से पहले विपक्ष के मजबूत चेहरों को अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम करेगी?
सबसे बड़ा सवाल उन नेताओं के सामने भी होगा जो वर्षों से कांग्रेस में रहकर टिकट की तैयारी कर रहे हैं। यदि वे भाजपा में आते हैं तो क्या उन्हें तत्काल टिकट मिलेगा? क्या पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की दावेदारी प्रभावित होगी? क्या पार्टी उन्हें संगठन में जिम्मेदारी देकर चुनावी मैदान में उतारेगी?
यही वह राजनीतिक गणित है, जो 2027 से पहले उत्तराखंड की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है।
धामी सरकार की तीसरी पारी का लक्ष्य: 2027 में इतिहास बनाने की चुनौती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने आगामी विधानसभा चुनाव केवल सरकार बचाने की चुनौती नहीं, बल्कि उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का राजनीतिक लक्ष्य भी है।
राज्य में भाजपा की लगातार सरकारों के बावजूद हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। ऐसे में धामी सरकार के लिए इस परंपरा को तोड़ना सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा होगी।

Advertisement