पाकिस्तान में बलूचों का प्रहार: एक और झटका “कागज़ी शेर” फौज को, BLA का दो टूक संदेश – अब और नहीं!

Spread the love

इस्लामाबाद/बलूचिस्तान, जुलाई 2025:
पाकिस्तान को एक बार फिर अपनी तथाकथित “बाहुबली” सेना की पोल खुलती दिखी जब बलूचिस्तान में हुए भीषण हमले में पाकिस्तान आर्मी के कम से कम 20 जवान मारे गए। शुरुआती रिपोर्टों और सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ है, जिसने पहले भी पाकिस्तानी सेना को कई बार घुटनों पर ला दिया है।

लगता है अब बलूचिस्तान पाकिस्तान से नहीं, पाकिस्तान बलूचिस्तान से डरने लगा है


BLA का ऑपरेशन: एक और तमाचा उस नकली नेरेशन पर”बलूच लिबरेशन आर्मी, जिसे पाकिस्तान बार-बार “विदेशी साजिश” कहकर बदनाम करता है, दरअसल अपने अधिकारों के लिए लड़ता एक स्थानीय विद्रोही संगठन है। पर क्या करें, पाकिस्तान को हर बुरा काम या तो RAW करता दिखता है या फिर मोमिन के सपनों में भारत घुस आता है।

इस बार BLA ने ना सिर्फ हमला किया, बल्कि पाकिस्तानी सेना को उसी के इलाके में, उसकी ही चौकियों पर पटक दिया। 20 से ज्यादा जवान वहीं ढेर हो गए और दर्जनों घायल हैं।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: “हमें इसकी जानकारी नहीं थी”
हर बार की तरह इस बार भी ISPR (Inter-Services Public Relations) के जनरल ने वही घिसा-पिटा बयान दोहराया –

हम स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं, यह भारत द्वारा प्रायोजित साजिश है।”

वाह भई वाह, तुम्हारे सैनिकों को गोली मार दी गई, बंकर उड़ गए, और तुम विश्लेषण कर रहे हो?

शायद पाकिस्तान की सेना अब असल युद्धों के बजाय टीवी डिबेट्स और ट्विटर ट्रेंड्स में ही ज्यादा व्यस्त है।

पाकिस्तान की सेना: TikTok से टारगेट तक गिरती प्रतिष्ठा
एक समय था जब पाकिस्तान की सेना को “देश की सबसे संगठित संस्था” कहा जाता था। आज वही सेना बलूचिस्तान के पहाड़ों में ढूंढती फिर रही है कि हमला आखिर आया कहां से।

कभी भारत को आंखें दिखाने वाली फौज, अब Google Maps से बलूचिस्तान के गांव पहचान रही है।

बलूचिस्तान: वो जख्म जो नासूर बन गया
बलूचिस्तान की स्थिति अब किसी गुप्त रहस्य जैसी नहीं। दशकों से पाकिस्तान ने वहां के लोगों का शोषण किया है – संसाधनों को लूटा, आवाज़ को कुचला, और विरोध करने वालों को या तो “गुमशुदा” कर दिया या “देशद्रोही” ठहरा दिया।

लेकिन अब बलूच जवान “ग़ायब” नहीं हो रहे – अब वे सामने से आ रहे हैं, हथियार लेकर, और एक स्पष्ट संदेश लेकर:

अब और नहीं!”पाकिस्तानी सेना का नया आदर्श वाक्य:
“ना पूछो हालतें हमारी, दुश्मन तो हमारे घर के अंदर ही हैं!”


दुनिया क्या कह रही है?

जब अफगानिस्तान में कुछ होता है, पाकिस्तान शोर मचाता है।जब कश्मीर में पत्थर चलता है, पाकिस्तान यूएन भागता है।
लेकिन बलूचिस्तान में जब BLA बंकर उड़ाता है, तो पाकिस्तान मौन व्रत धारण कर लेता है।ओ आईएमएफ, ओ चीन, अब बताओ – कर्ज तो दिया था हथियारों और सेना के नाम पर, अब बताओ – क्या यही निवेश था?

बलूचिस्तान में BLA का हमला कोई आतंकी गतिविधि नहीं, बल्कि पाकिस्तान की दशकों की असफलताओं का जवाब है।
जो राष्ट्र अपनी ही जनता को दुश्मन मान ले, वहां आर्मी कैंप नहीं, क्रांति के गढ़ बनते हैं।और पाकिस्तान के लिए संदेश साफ है –
जिन्हें तुम ‘विद्रोही’ कहते हो, वो अब तुम्हारा भविष्य तय करेंगे।”और अंत में बस इतना ही कहेंगे:पाकिस्तान की फौज अब सिर्फ विज्ञापन में जीतती है, जमीन पर नहीं!”बलूचिस्तान जल रहा है – और यह आग अब बुझने वाली नहीं।



Spread the love