दिल्ली में उत्तराखंड क्रांति दल की अहम बैठक, त्रिस्तरीय चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित करने की बनी रणनीति पंकज सिंह, खटीमा

दिल्ली में उत्तराखंड क्रांति दल की अहम बैठक, त्रिस्तरीय चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित करने की बनी रणनीति  पंकज सिंह, खटीमा

नई दिल्ली। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) दिल्ली प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली स्थित अल्मोड़ा भवन में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज सिंह (फूलैया गांव, खटीमा) ने की। बैठक में दिल्ली प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रदेश इकाई के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में संपन्न त्रिस्तरीय चुनावों में दल के विजयी उम्मीदवारों को दिल्ली में सम्मानित करने हेतु रणनीति बनाना रहा। इस उद्देश्य से एक सम्मान समारोह कार्य समिति का गठन किया गया, जिसमें एडवोकेट राकेश बिजौला को संयोजक नियुक्त किया गया। समिति में सुबोध रावत, नीरज रावत, नीरज बिष्ट, डॉ. राजेन्द्र सिंह एवं दारवान सिंह सजवाण को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिहारी लाल जलंधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंडी समाज को एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में रहने वाले उत्तराखंडी युवाओं, बुद्धिजीवियों और श्रमिकों को एक मंच पर लाने का कार्य उक्रांद लगातार करता रहेगा।

बैठक में संगठनात्मक पुनर्गठन भी किया गया।

  • सुरेश रावत को प्रदेश महामंत्री
  • प्रवीण बिष्ट को कार्यालय प्रभारी
  • कमल सिंह रावत को प्रवक्ता
  • हिमांशु शर्मा को कार्यालय सचिव
    नियुक्त किया गया।

बैठक में नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिल्ली में 50 से अधिक लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की मजबूती में अपना योगदान दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में –

प्रताप सिंह शाही, दिनेश जोशी, एपी गौड़, जगदीश थपलियाल, शिवचरण मुड़ेपी, अमित मोहन थपलियाल, महेश पपनै, चंदन सिंह रावत, दारवान सिंह सजवाण, कमल सजवाण, राजू रावत, कमल रावत, पंकज सिंह, डा. खीमनंद सती, नैन्य सिंह, अनिल बिष्ट, महेश रावत, सत्येन्द्र रावत, नीरज बिष्ट आदि गणमान्य लोगों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

उत्तराखंड क्रांति दल के इस आयोजन से न केवल दिल्ली प्रदेश में पार्टी की सक्रियता का परिचय मिला, बल्कि प्रवासी उत्तराखंडी समाज को भी राजनीतिक व सामाजिक दिशा देने का संदेश गया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट,

संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!


Advertisement