राशन कार्ड के फर्जीवाड़े के बाद जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कदम उठाया है।अब परिवार की वार्षिक आय प्रमाणपत्र के साथ ही उसके बैंक खाते का मूल्यांकन किया जाएगा।

जिसमें परिवार के सदस्यों के छह माह की बैंक स्टेटमेंट भी देनी होगी। आय अधिक होने पर राशन कार्ड से वंचित किया जाएगा।

सभी दस्तावेज कराने होंगे उपलब्ध

  • डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया जांच में 3,323 राशन कार्ड फर्जी पाए गए। जिसके बाद से राशन कार्ड बनाने के नियम कड़े किए गए।
  • अब नए राशन कार्ड आवेदनकर्ता को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
  • परिवार की वार्षिक आय प्रमाणपत्र के अलावा सदस्यों के छह माह की बैंक स्टेटमेंट भी दस्तावेज में शामिल की जाएगी।
  • इसके साथ ही क्षेत्रीय पूर्ति निरीक अपने गोपनीय सूत्रों से परिवार के बारे में जानकारी लेंगे।
  • दस्तावेज का सत्यापन करने के साथ ही माली हालत की जांच की जाएगी।
  • किसी भी तरह का अंदेशा होने पर परिवार को राशन कार्ड से वंचित किया जाएगा।
  • इससे कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाएगा।