गदरपुर ब्लॉक में प्रमुख, वरिष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल

Spread the love


गदरपुर ब्लॉक में प्रमुख, वरिष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)। क्षेत्र पंचायत के प्रमुख/उप प्रमुखों के सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत गदरपुर विकास खंड में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोमवार 11 अगस्त को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

प्रमुख पद
प्रमुख पद के लिए जसविंदर कौर (पत्नी दलजीत सिंह) ने 55 वर्ष की उम्र में बुक्सौरा दुर्गापुर नंबर 07 दिनेशपुर से नामांकन दाखिल किया। इनके साथ विनोदिनी गाईन (पत्नी तारक गाईन) 46 वर्ष, बलरामनगर गदरपुर से मैदान में हैं। प्रस्तावक व अनुमोदक के रूप में क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधियों के नाम भी दर्ज हैं।

वरिष्ठ उप प्रमुख पद
वरिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए विनोद कुमार (पिता देशराज), निवासी विक्रमनगर गुलरभोज, 47 वर्ष, तथा कंवलजीत कौर औजला (पत्नी रवीन्द्र सिंह), निवासी स्वाति मंडल रामबाग बुक्सौरा, ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थन में उनके प्रस्तावक और अनुमोदक भी मौजूद रहे।

कनिष्ठ उप प्रमुख पद
कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए सरिता चौधरी (पत्नी जुगनू मलिक), 40 वर्ष, दुर्गा सनसिटी जाफरपुर से, रीमा पाईक (पति अजितेश), 27 वर्ष, हरिदासपुर गदरपुर से, और शैलेन्द्र प्रताप सिंह (पिता बाबू लाल सिंह), 20 वर्ष, जयनगर गदरपुर से चुनावी मैदान में हैं।

नामांकन पत्रों की जांच और अन्य औपचारिकताएं आगामी निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी की जाएंगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। गदरपुर ब्लॉक की इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि कई नए चेहरे और अनुभवी जनप्रतिनिधि आमने-सामने होंगे।



Spread the love