मेष कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा।

Spread the love

नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

वृष : आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। शुभांक-1-3-5

मिथुन : व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें, शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। खान-पान में सावधानी रखें। नौकरी में अपने अधीनस्त लोगों से कम सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-4-7

कर्क : अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। शुभांक-1-5-8

सिंह : नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। शुभांक-3-6-8

कन्या : आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ होंगे। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। अच्छे समय इन्तजार करें। कर्म प्रधान विचार धारा बनाये रखें। शुभांक-6-7-9

तुला : लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि होगी। शुभांक-5-7-8

वृश्चिक : शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-2-5-7

धनु : यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। शुभांक-3-6-8

मकर : मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। शुभांक-4-6-8

कुम्भ : आलसी न बनें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। शुभांक-3-5-6

मीन : बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा।

भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह गुरुवार, 21 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 01.19 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि में पहले ही बुध ग्रह मौजूद हैं.

ऐसे में दोनों ग्रहों की यह युति लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण करेगी, जो 30 अगस्त तक प्रभावी रहेगा. 30 अगस्त को बुध के सिंह राशि में प्रवेश करते ही यह योग समाप्त हो जाएगा.

ज्योतिविदों का कहना है कि इस दौरान तीन राशियों के लिए यह योग सोने पर सुहागा साबित होगा. इन्हें निजी और सरकारी क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे, साथ ही किसी पुराने निवेश से भी अच्छा मुनाफा हो सकता है. आइए जानते हैं वो तीन राशियां कौन-कौन सी हैं और इन्हें क्या लाभ होंगे.

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद लाभकारी रहेगा. आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र इस समय आपके चौथे भाव में प्रवेश करेंगे. यह स्थान सुख-सुविधा और संपत्ति से जुड़ा माना जाता है. इस अवधि में आपको संपत्ति या घर-गाड़ी से जुड़ा लाभ मिल सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. मकान या फ्लैट खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे. यात्राओं से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है.

कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह इस समय आपके 11वें भाव यानी लाभ भाव में प्रवेश करेंगे. शुक्र आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी है. इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा. यह गोचर धन और अवसरों में वृद्धि लेकर आएगा. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य आपका साथ देगा. परिवार व वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी. जीवन के कई पहलुओं में सुखद अनुभव होंगे.

धनु राशि– धनु राशि वालों के लिए यह गोचर उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा. नौकरी और करियर में प्रगति के योग बनेंगे. हालांकि, इस समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा. धन के लेन-देन में सावधानी रखें. बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें. कार्यक्षेत्र में महिलाओं से विवाद न करें. परिवार में नैतिकता बनाए रखें, अन्यथा आलोचना झेलनी पड़ सकती है.✨ ग्रह नक्षत्र


Spread the love