

खटीमा: उत्तराखंड क्रांति दल सम्मेलन में आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज सिंह सम्मानित

खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल के खटीमा जिला सम्मेलन एवं चुनाव इकाई कार्यक्रम में आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान को सराहा।
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
कार्यक्रम में बतौर मुख्य पर्यवेक्षक केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल मौजूद रहे। वहीं, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष विनोद राजपूत, खटीमा जिला संयोजक राम सिंह धामी, जिला महामंत्री कैलाश भट्ट, शिवशंकर भाटिया, महेश कुमार शर्मा, संतोष महरोत्रा समेत अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस मौके पर बड़े भाई धामी जी को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने 2027 में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए नारे लगाए—
“जय उत्तराखंड, जय पहाड़, जय पहाड़ी, जय उक्रांद, जय बद्री, जय विशाल।”




