

सुरक्षा एजेंसियां हत्यारे की तलाश में जुटी हैं. बता दें कि चार्ली किर्क ऊताह वैली यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उनके गले में गोली मार दी गई. इस घटना से सिर्फ ट्रंप ही नहीं कमला हैरिस, जो बाइडेन और बराक ओबामा भी दुखी हैं.

– छिपपुट प्रदर्शन, कर्फ्यू बढ़ा, काठमांडू से उड़ानें शुरू… नेपाल में बुधवार को क्या कुछ हुआ, 5 बड़े अपडेट
राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी थे चार्ली किर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर चार्ली किर्क की मौत पर दुख जताया. वहीं FBI डायरेक्टर काश पटेल ने भी इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि यूटा वैली विश्वविद्यालय में चार्ली किर्क से जुड़ी दुखद गोलीबारी की रिपोर्टों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. उनकी संवेदनाएं चार्ली, उनके प्रियजनों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. एफबीआई कार्रवाई और जांच में पूर्ण सहयोग के लिए तैयार है. चार्ली किर्क की हत्या के बाद ट्रंप ने राष्ट्रीय झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है.

चार्ली किर्क के गले में मारी गोली
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो चौंकाने और डरा देने वाला है. 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे के करीब चार्ली यूनिवर्सिटी में एक सेशन में छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे. तभी किसी ने उनको गोली मार दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में चार्ली सफेद टेंट के नीचे माइक पर बोलते दिखाई दे रहे हैं. तभी अचानक गोली की आवाज सुनाई देती है. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लोग चीखते हुए वहां से भागने लगे.




