पंतनगर में रामलीला मंचन एवं मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

Spread the love

पंतनगर – उत्तरायणी कौतिक मेला कमेटी रामलीला मानस मंचन पंतनगर द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ शुक्रवार को रामलीला मैदान पंतनगर में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. दीपा विनय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।
रामलीला के प्रथम दिवस पर शिव-पार्वती संवाद, नारद मोह एवं श्रवण कुमार चरित्र जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कलाकारों की अभिनय क्षमता और भावाभिव्यक्ति ने मंचन को अत्यंत जीवंत बना दिया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं और आदर्शों से जोड़ने में ऐसे मंचों की अत्यंत आवश्यकता है।”
उधर, इंदिरा कॉलोनी शिव मंदिर परिसर में कॉलोनीवासियों द्वारा आयोजित मां दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया। जागरण मंडली द्वारा प्रस्तुत माता रानी के मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और वातावरण भक्तिमय हो उठा।
राजेश शुक्ला ने कहा कि, “मां भगवती की आराधना हमें शक्ति, साहस और संयम का मार्ग दिखाती है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और श्रद्धा का प्रतीक हैं, जिन्हें और अधिक प्रोत्साहन मिलना चाहिए।”
कार्यक्रम में हरीश भट्ट, जगदीश भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू रावत, राजेंद्र भट्ट, धर्मेंद्र भट्ट, पिंकी डिमरी, लक्ष्मी डिमरी, लखन महेता, राहुल जोशी, गोपाल जोशी, अभिषेक रौतेला, दरबान सिंह, दरबान सिंह रोतेला, डी एस बिष्ट,डां एस जीना, दीवान सिंह बिष्ट, आंनद सिंह जीना,पियूष जोशी, हिमांशु नरूला, महेंद्र बाल्मीकि, सचिन शर्मा, राधे प्रसाद, हरि प्रसाद, तेज सिंह बिष्ट, आशीष ढाडा समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।


Spread the love