वैदिक पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को सौंदर्य, प्रेम और कला के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फल लेकर आएगा।

Spread the love

इस दौरान जहां कुछ लोगों के जीवन में प्रेम और रिश्तों की मिठास बढ़ेगी, तो वहीं कई लोगों को करियर और धन के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों पर शुक्र देव की कृपा सबसे अधिक बरसने वाली है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव में होगा। यह समय आपके लिए पारिवारिक सुख बढ़ाने वाला रहेगा। घर में खुशियां आएंगी और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोग नया घर या वाहन खरीदने का विचार भी कर सकते हैं। माता से आर्थिक लाभ की संभावना है। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और रिश्तों में तालमेल बनेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का यह गोचर धन भाव में हो रहा है। इस बदलाव से आपको करियर में तरक्की मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में किसी मित्र या परिचित के जरिए लाभ की संभावना है। अगर पैतृक व्यवसाय से जुड़े हैं, तो अच्छी डील मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी लोकप्रियता भी इस समय बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। शुक्र ग्रह आपके पेशेवर जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएंगे। अगर आप नौकरी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में भी लाभ के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कला, संगीत, या सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास सफलता लेकर आएगा। आपकी प्रतिभा लोगों तक पहुंचेगी और आप सुर्खियों में रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत फायदेमंद रहेगा। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर नई पहचान मिलेगी और बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। कुछ लोगों के लिए यह समय व्यवसाय शुरू करने के लिए भी शुभ है। मीडिया, फिल्म, और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही, आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बेहद रोमांटिक और शुभ रहने वाला है। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें इस दौरान कोई खास साथी मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी यह समय लाभकारी रहेगा और अनजान स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

:मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलसिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलतुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलधनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल


Spread the love