गुजरात के गांधीनगर में पथराव की घटना के बाद से प्रशासन एक्शन मूड में है। बहियाल गांव में तोड़फोड़ अभियान जारी है। प्रशासन द्वारा आज सुबह से ही गांव के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए तटबंधों को तोड़ने की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

दरअसल, यूपी के कानपुर में ‘आई लव मुहम्मद’ लिखे बैनर लगाए गए थे। इस तरह के बैनर सोशल मीडिया पोस्ट किए जा रहे थे। इसी दौरान बहियाल गांव के एक हिंदू युवक ने इस सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी कर दी। इसके चलते बहियाल गांव के मुस्लिम भड़क गए और उस युवक की दुकान और आस-पास की दुकानों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

इस दौरान मुस्लिम युवकों ने आग भी लगा दी। इसके बाद वे वहां भी चले गए जहां नवरात्रि गरबा खेला जा रहा था। यहां पहुंचकर पथराव किया। जिसके कारण तनावपूर्ण माहौल हो गया।

190 कब्जेदारों को नोटिस

इस घटना के बाद प्रशासन ने करीब 190 अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किया। उन्हें दो दिनों के भीतर निर्माण संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को गया था। इस अवधि के समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह से ही पुलिस भारी सुरक्षा के साथ अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटाने का काम जारी है।

जानिए क्या बोले एसपी

गांधीनगर के एसपी रवि तेजा वासमशेट्टी ने बताया कि बहियाल गांव में तोड़फोड़ अभियान चल रहा है। कुल 186 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तोड़फोड़ अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, पंचायत अधिकारी और 300 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। हमने कुछ दिन पहले हुई पथराव की घटना में शामिल लोगों की व्यावसायिक संपत्तियों की पहचान कर ली है और आज उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

बहियाल गांव में हुई हिंसक घटना के बाद से पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 83 लोगों के खिलाफ नामजद और 200 लोगों के खिलाफ भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 66 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, प्रशासन की टीम बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है।


Spread the love