मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 अक्टूबर को पंतनगर में करेंगे ‘गोष्ठी एवं संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभागमुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने की सुरक्षा तैयारियां पूरी

Spread the love

रुद्रपुर / देहरादून, 11 अक्टूबर।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता एवं किसानों की प्रगति’ विषय पर आयोजित विशेष ‘गोष्ठी एवं संवाद’ कार्यक्रम के अवसर पर होगा। कार्यक्रम गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित किया जाएगा।

प्राप्त आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री श्री धामी प्रातः 9:30 बजे देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से प्रस्थान करेंगे और 9:40 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून पहुंचेंगे। इसके पश्चात 9:50 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा पंतनगर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का पंतनगर एयरपोर्ट पर आगमन 10:45 बजे निर्धारित है।

एयरपोर्ट से 10:55 बजे प्रस्थान कर वे 11:00 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां ‘गोष्ठी एवं संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से लागू नकल विरोधी कानून तथा समान नागरिक संहिता (UCC) के साथ-साथ किसानों की आय वृद्धि और तकनीकी सशक्तिकरण पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री 12:20 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 12:25 बजे पुनः पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे। उनका देहरादून पुलिस लाइन्स हैलीपैड पर आगमन 1:30 बजे निर्धारित है।

प्रशासन ने मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर सुरक्षा और यातायात की विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री बी-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के साथ दो स्तरीय सुरक्षा कवच में रहेंगे। इस दौरान उनके साथ दिवस अधिकारी श्री कर्ण सिंह (मोबाइल नं. 9927699777) रहेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पंतनगर विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा की है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र, कृषक प्रतिनिधि, और स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग शामिल होगा। मुख्यमंत्री धामी इस अवसर पर उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता के प्रभाव, नकल विरोधी कानून की सफलता, और राज्य सरकार की कृषि क्षेत्र में नवाचार योजनाओं पर विस्तार से संवाद करेंगे।


(रिपोर्ट: अवतार सिंह बिष्ट, संवाददाता – रुद्रपुर)
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स


Spread the love