
भाईचारा एकता मंच करता है वास्तविक समाज सेवा : धीरेन्द्र प्रताप।वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह में हजारों महिलाओं को मिला सम्मान
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

रुद्रपुर। अंबेडकर पार्क में भाईचारा एकता मंच (रजि.) का छठा वार्षिक उत्सव एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि “भाईचारा एकता मंच ही वास्तव में बस्तियों में जाकर असली समाज सेवा करता है। हमें इस मंच के कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए।” उन्होंने मंच के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. किशोर चंदोला ने की। उन्होंने घोषणा की कि भाईचारा एकता मंच का कोई भी सदस्य जब चाहे तब मेडिकल कैंप आयोजित कर सकेगा। इसके लिए चंदोला मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉक्टर, दवाइयाँ और जांच की मशीनें निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी.पी. शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, खटीमा के समाजसेवी आरिफ अंसारी, रामपुर लोकदल की मंडल अध्यक्ष तराना खान, तथा कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने मंच के सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट ने किया।
मंच पर पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार और सचिव काजल गंगवार ने किया।
समारोह में कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, एडवोकेट संजय आइस, उमा सरकार, बेबी सिकंदर, पार्षद नीतू (संजय नगर खेड़ा), रामधारी गंगवार, भगवान दास गंगवार, ओमप्रकाश गंगवार, डालचंद गंगवार, चोखेलाल गंगवार, मोहन स्वरूप गंगवार, पत्रकार रंजीत कुमार, गुरविंदर सिंह गिल, सुख बसु, सुब्रत कुमार विश्वास, सुमन पंत, शीला चौधरी, रेनू पाल, सोना गुंजन पवार, रंजना त्रिपाठी, बलविंदर कौर, कंचन वर्मा, सुमित्रा, अनीता, रिंकू यादव, ललमनी, वैशाली, ममता विश्वास, भावना सक्सेना, शकुंतला गंगवार, सरोज चौहान, मंजू शाह (हल्द्वानी), सीमा बत्रा, हेमेंद्र कुमार गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, सीमा शर्मा, नन्ही देवी, सुनीता देवी, मीनू राय, सोमवती गंगवार, आरती वैध, अरुण गोलदार, प्रियंका मंडल, सुनीता सहित हजारों महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत के साथ भाईचारा एकता मंच के सदस्यों ने एकता, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।




 
		
 
		 
		